स्मैक के विवाद में दोस्त को जिंदा कुएं में फेंका, 3 साल बाद मिला नरकंकाल;...
- 9h ago
गोवर्धन में चल रहे मुड़िया पूर्णिमा मेले में शनिवार देर शाम श्रद्धालुओं के स्वागत का भव्य नजारा देखने को मिला। गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहे लाखों श्रद्धालुओं पर प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से फूलों और इत्र की बारिश की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
पतित पावन धाम गोवर्धन में आयोजित मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान बड़ी परिक्रमा के प्रारंभिक स्थल पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष आयोजन किया गया। परिक्रमा कर रहे भक्तों पर गुलाब के फूल बरसाए गए और इत्र छिड़ककर उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर एडीएम (एफआर), एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम सुशील कुमार सिंह, गोवर्धन नगर पंचायत की चेयरमैन प्रभा देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार सहित नगर पंचायत के सभासदों और अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रशासन के इस स्नेहपूर्ण स्वागत से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। चारों ओर "गिरिराज महाराज की जय" के जयकारे गूंजने लगे, जबकि भजन मंडलियों के कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुलाब के फूलों और इत्र की खुशबू से गिरिराज तलहटी महक उठी और श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
इस अनोखे स्वागत को देखकर श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए। कई श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए परिक्रमा करते रहे और इस यादगार पल को अपने कैमरों में कैद करते दिखाई दिए। प्रशासन की इस पहल की श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए इसे मेले की विशेष आकर्षणों में से एक बताया।
गोवर्धन में चल रहे मुड़िया पूर्णिमा मेले में शनिवार देर शाम श्रद्धालुओं के स्वागत का भव्य नजारा देखने को मिला। गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहे लाखों श्रद्धालुओं पर प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से फूलों और इत्र की बारिश की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा। पतित पावन धाम गोवर्धन में आयोजित मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान बड़ी परिक्रमा के प्रारंभिक स्थल पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष आयोजन किया गया। परिक्रमा कर रहे भक्तों पर गुलाब के फूल बरसाए गए और इत्र छिड़ककर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एडीएम (एफआर), एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम सुशील कुमार सिंह, गोवर्धन नगर पंचायत की चेयरमैन प्रभा देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार सहित नगर पंचायत के सभासदों और अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रशासन के इस स्नेहपूर्ण स्वागत से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। चारों ओर "गिरिराज महाराज की जय" के जयकारे गूंजने लगे, जबकि भजन मंडलियों के कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुलाब के फूलों और इत्र की खुशबू से गिरिराज तलहटी महक उठी और श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस अनोखे स्वागत को देखकर श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए। कई श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए परिक्रमा करते रहे और इस यादगार पल को अपने कैमरों में कैद करते दिखाई दिए। प्रशासन की इस पहल की श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए इसे मेले की विशेष आकर्षणों में से एक बताया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!