📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

https://www.abhinews.co.in/news/mathur-bhajap-karyalay-ke-bagal-me-badahali-jalabharav-ke-virodh-me-logon-ne-suru-ki-aniscitakalin-bhukh-haratal

3 साल से लापता लाखन का कंकाल अपने ही कुएँ से बरामद, भतीजे के खुलासे से खुला हत्या का राज

  • 1 day ago
  • 505 views


मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के बजाना पुल के पास तीन साल पुराने लापता युवक के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 27 वर्षीय लाखन, जो करीब तीन साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था, उसका नर-कंकाल उसके ही सूखे कुएँ से बरामद हुआ है। इस मामले का खुलासा किसी पुलिस जांच से नहीं, बल्कि कथित आरोपी के भतीजे द्वारा दी गई जानकारी के बाद हुआ।

जानकारी के अनुसार, लाखन पारिवारिक विवाद के बाद अचानक लापता हो गया था। उस समय परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और लंबे समय तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दो दिन पहले गांव निवासी टीकम खान के भतीजे ने लाखन के परिजनों को बताया कि उसके चाचा ने कथित रूप से लाखन की हत्या कर शव को उनके ही कुएँ में फेंक दिया था।

सूचना मिलते ही हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सूखे कुएँ में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक नर-कंकाल बरामद हुआ। कंकाल के साथ मिले कपड़े, गले में पड़ी कंठी और जेब से मिले मोबाइल चार्जर को देखकर परिजनों ने आशंका जताई कि यह लाखन का ही शव है। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के परिजनों ने टीकम खान और गांव के एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। बरामद नर-कंकाल की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now