📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

मथुरा के विद्यापीठ पाठशाला में मॉक ड्रिल  छात्राओं क अग्नि सुरक्षा के टिप्स

  • 14h ago
  • 95 views


रिपोर्ट - पवन शर्मा/आकाश शर्मा

मथुरा डैम्पियर नगर स्थित विद्यापीठ पाठशाला में अग्नि सुरक्षा को लेकर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को आग लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित बचाव, त्वरित प्रतिक्रिया और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने विद्यालय परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाई। छात्राओं को सुरक्षित तरीके से भवन से बाहर निकलने का अभ्यास कराया गया। टीम ने बताया कि किसी भी आपदा के समय घबराने के बजाय शांत रहना और निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करना सबसे महत्वपूर्ण होता है।

छात्राओं को आपातकालीन निकास मार्गों का उपयोग करने, धुएं से बचाव के लिए झुककर बाहर निकलने और भीड़भाड़ से बचते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन अधिकारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का लाइव प्रदर्शन भी किया, जिससे आग लगने की शुरुआती स्थिति में उसे नियंत्रित करने के तरीके समझाए गए।

इसके अतिरिक्त, विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखने, गैस या बिजली से लगी आग में बरती जाने वाली सावधानियों और तुरंत फायर सर्विस को सूचना देने की प्रक्रिया भी विस्तार से बताई गई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now