📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

https://www.abhinews.co.in/news/mathur-bhajap-karyalay-ke-bagal-me-badahali-jalabharav-ke-virodh-me-logon-ne-suru-ki-aniscitakalin-bhukh-haratal

B R E A K I N G   N E W S : मथुरा नगर निगम में कांग्रेस को नया नेता, धनंजय चौधरी बने पार्षद दल के नेता

  • 12h ago
  • 231 views


मथुरा-वृंदावन नगर निगम में कांग्रेस संगठन ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए पार्षद धनंजय चौधरी को कांग्रेस पार्षद दल का नेता नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महानगर कांग्रेस कमेटी ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पार्षद धनंजय चौधरी को कांग्रेस पार्षद दल का नेता नियुक्त किया है। उन्हें महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतीन्द्र मुकद्दम एवं पूर्व सीएलपी लीडर और पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।

महानगर अध्यक्ष पंडित यतीन्द्र मुकद्दम ने कहा कि धनंजय चौधरी पिछले तीन वर्षों से नगर निगम में कांग्रेस की ओर से आम जनता के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाते रहे हैं। उनकी संघर्षशीलता, सक्रियता और जनहित के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि धनंजय चौधरी के पार्षद दल का नेता बनने से नगर निगम में जनता की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी। कांग्रेस जनहित के हर मुद्दे पर संघर्ष करती रहेगी और नगर निगम की समस्याओं के समाधान के लिए सदन में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

नवनियुक्त नेता पार्षद दल धनंजय चौधरी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और महानगर अध्यक्ष पंडित यतीन्द्र मुकद्दम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम में आम जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे और नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को भी जनता के सामने उजागर करने का कार्य करेंगे।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now