📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

https://www.abhinews.co.in/news/mathur-bhajap-karyalay-ke-bagal-me-badahali-jalabharav-ke-virodh-me-logon-ne-suru-ki-aniscitakalin-bhukh-haratal

मथुरा जंक्शन पर बिछड़ी 4 साल की मासूम को जीआरपी ने परिवार से मिलाया, परिजनों ने जताया आभार

  • 12h ago
  • 121 views


मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अपने परिजनों से बिछड़ी चार वर्षीय मासूम बच्ची को जीआरपी पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिवार से मिला दिया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से बच्ची सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच सकी।

रेलवे स्टेशन पर महिला एवं बाल सुरक्षा अभियान के तहत गश्त कर रही जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम को प्लेटफॉर्म नंबर-8 पर करीब चार वर्षीय एक बच्ची अकेली और घबराई हुई अवस्था में मिली।

पुलिसकर्मियों ने बच्ची से उसका नाम और पता पूछने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ थी। इसके बाद पुलिस टीम बच्ची को सुरक्षित जीआरपी थाने लेकर पहुंची और उसके परिजनों की तलाश शुरू की।

जीआरपी पुलिस ने बच्ची का फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया, जिसके बाद अथक प्रयासों से उसके परिजनों का पता लगाया गया और उनसे संपर्क स्थापित किया गया।

सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह, महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह, हेड कांस्टेबल निधि चौधरी और हेड कांस्टेबल यथार्थ सागर की अहम भूमिका रही।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now