स्मैक के विवाद में दोस्त को जिंदा कुएं में फेंका, 3 साल बाद मिला नरकंकाल;...
- 9h ago
मुड़िया मेला-2026 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। आगरा मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने मथुरा जंक्शन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुड़िया मेला-2026 के मद्देनज़र आगरा मंडल रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, होल्डिंग एरिया, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी और सेवा कार्य जारी रखें।
रेलवे प्रशासन ने मथुरा जंक्शन और गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर करीब 85 स्काउट्स एंड गाइड्स, 90 वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तथा 350 रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी एवं जवान शिफ्टवार तैनात किए हैं।
वाणिज्य विभाग यात्रियों को ट्रेन, प्लेटफॉर्म और टिकटिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध करा रहा है, जबकि स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवक वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों की सहायता कर रहे हैं। वहीं आरपीएफ स्टेशन परिसर, फुटओवर ब्रिज और प्रवेश-निकास द्वारों पर लगातार निगरानी रखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बना रही है।
रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रेलवे कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी सहायता के लिए स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों, स्काउट्स एंड गाइड्स या आरपीएफ से संपर्क करें।
मुड़िया मेला-2026 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। आगरा मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने मथुरा जंक्शन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों की सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुड़िया मेला-2026 के मद्देनज़र आगरा मंडल रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामकृष्णन ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, होल्डिंग एरिया, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी और सेवा कार्य जारी रखें। रेलवे प्रशासन ने मथुरा जंक्शन और गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर करीब 85 स्काउट्स एंड गाइड्स, 90 वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तथा 350 रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी एवं जवान शिफ्टवार तैनात किए हैं। वाणिज्य विभाग यात्रियों को ट्रेन, प्लेटफॉर्म और टिकटिंग संबंधी जानकारी उपलब्ध करा रहा है, जबकि स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवक वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों की सहायता कर रहे हैं। वहीं आरपीएफ स्टेशन परिसर, फुटओवर ब्रिज और प्रवेश-निकास द्वारों पर लगातार निगरानी रखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बना रही है। रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रेलवे कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी सहायता के लिए स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों, स्काउट्स एंड गाइड्स या आरपीएफ से संपर्क करें।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!