मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 1h ago
आगरा के टेढ़ी बगिया से निकले तीन युवाओं के सपनों का सफर कभी पूरा नहीं हो सका। मंजीत, टीटू और साकिर शनिवार सुबह मथुरा में होने वाली होमगार्ड परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। आंखों में वर्दी पहनने का सपना और परिवार को बेहतर जिंदगी देने की उम्मीद थी… लेकिन रास्ते में ही किस्मत ने क्रूर मोड़ ले लिया।
रिफाइनरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टीटू ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उनका साथी साकिर गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
परिजनों के मुताबिक, तीनों दोस्त हंसी-खुशी परीक्षा देने निकले थे, लेकिन कुछ ही पलों में खुशियां मातम में बदल गईं। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने से पहले ही उनका सफर पोस्टमार्टम हाउस तक पहुंच गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन बड़ा सवाल अब भी कायम है—आखिर इन सपनों की मौत का जिम्मेदार कौन?
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"aa802ef9-5296-45d7-a429-a22ddb1fb7c1","external_id":null}