उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता; इस महीने दूसरी बार कांपी धरती

  • 15h Ago 137 Views


उत्तराखंड के चमोली जिले में आज सुबह एक बार फिर धरती कांप उठी। सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई, जबकि इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है।

भूकंप के झटकों के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल देखने को मिला। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना अथवा आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि इस महीने चमोली जिले में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ऐसे में लोगों के मन में चिंता बनी हुई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now