कथावाचक इंद्रदेव सरस्वती पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता पहुंची वृंदावन, गिरफ्तारी की उठाई मांग

  • 17h Ago 178 Views


वृंदावन के कथावाचक इंद्रदेव सरस्वती पर लगे दुष्कर्म के आरोपों का मामला अब महाराष्ट्र से ब्रजभूमि तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र के ठाणे स्थित काशीमीरा पुलिस स्टेशन में दर्ज जीरो एफआईआर वृंदावन पुलिस को ट्रांसफर होने के बाद पीड़िता खुद अपनी शिकायत लेकर वृंदावन पहुंची। यहां सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीड़िता ने कथावाचक पर गंभीर आरोप लगाए और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसका कई बार शारीरिक शोषण किया गया। इतना ही नहीं, उसने आश्रम में अन्य महिलाओं के साथ भी कथित रूप से गलत संबंध रखने और विरोध करने पर धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दावा किया कि उसके पास कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग और दस्तावेज मौजूद हैं, जिन्हें वह पुलिस को सौंपेगी।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में हस्तक्षेप करने, निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि पीड़िता पिछले आठ महीने से एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रयास कर रही थी।

फिलहाल इस मामले में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now