यमुना एक्सप्रेसवे पर अर्टिगा ने छोटा हाथी में मारी टक्कर, वाहन पलटा चालक गंभीर घायल...
- 15h ago
मथुरा में गोपाल अष्टमी के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की धूम देखने को मिली। समूचे ब्रजमंडल में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में अति प्राचीन सिद्ध बद्रीनाथ धाम मंदिर में गौ रक्षक दल की ओर से हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में गौ भक्त शामिल हुए और पूरे भक्तिभाव एवं श्रद्धा के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस धार्मिक आयोजन के दौरान बद्रीनाथ धाम मंदिर के सेवायत पंडित धनेश दत्त चतुर्वेदी ने मंदिर के खजाने से गायों की सेवा के लिए धनराशि प्रदान की। इस सहयोग का उद्देश्य सड़कों और कूड़े के ढेर पर भटकने वाली गायों को कचरे के बजाय स्वच्छ और पौष्टिक चारा उपलब्ध कराना है, ताकि गौ माता की बेहतर सेवा और देखभाल की जा सके।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए गौ भक्त अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि उनके द्वारा प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। गौ माता की सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने शासन और प्रशासन से भी अपील की कि सड़कों पर घूमने वाली निराश्रित गायों के लिए चारा, सुरक्षा और उचित देखभाल की व्यवस्था में सहयोग करें।
वहीं बुधवार को मथुरा में आयोजित होने वाली पंचकोसीय परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए बद्रीनाथ धाम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई गई। धार्मिक आयोजन के समापन पर मंदिर के सेवायत पंडित धनेश दत्त चतुर्वेदी ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
इस आयोजन के माध्यम से जहां भक्तों ने हनुमान जी की आराधना की, वहीं गौ सेवा और निराश्रित गायों के संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।
मथुरा में गोपाल अष्टमी के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की धूम देखने को मिली। समूचे ब्रजमंडल में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में अति प्राचीन सिद्ध बद्रीनाथ धाम मंदिर में गौ रक्षक दल की ओर से हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में गौ भक्त शामिल हुए और पूरे भक्तिभाव एवं श्रद्धा के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस धार्मिक आयोजन के दौरान बद्रीनाथ धाम मंदिर के सेवायत पंडित धनेश दत्त चतुर्वेदी ने मंदिर के खजाने से गायों की सेवा के लिए धनराशि प्रदान की। इस सहयोग का उद्देश्य सड़कों और कूड़े के ढेर पर भटकने वाली गायों को कचरे के बजाय स्वच्छ और पौष्टिक चारा उपलब्ध कराना है, ताकि गौ माता की बेहतर सेवा और देखभाल की जा सके। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए गौ भक्त अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि उनके द्वारा प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। गौ माता की सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने शासन और प्रशासन से भी अपील की कि सड़कों पर घूमने वाली निराश्रित गायों के लिए चारा, सुरक्षा और उचित देखभाल की व्यवस्था में सहयोग करें। वहीं बुधवार को मथुरा में आयोजित होने वाली पंचकोसीय परिक्रमा में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए बद्रीनाथ धाम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई गई। धार्मिक आयोजन के समापन पर मंदिर के सेवायत पंडित धनेश दत्त चतुर्वेदी ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस आयोजन के माध्यम से जहां भक्तों ने हनुमान जी की आराधना की, वहीं गौ सेवा और निराश्रित गायों के संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!