वृंदावन में पुलिस का एक्शन, जादौन पार्किंग से पंजाब का युवक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार...
- 17h ago
देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जीरो पुस्ता स्थित कूड़ा खत्ता के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने समीर नाम के युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
जानकारी के मुताबिक, समीर स्कूटी पर सवार था और उसका परिचित रिजवान स्कूटी चला रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने समीर पर फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 18 से 20 राउंड गोलियां चलाईं।
गोली लगने से समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका सामने आई है। पुलिस ने शूटर की पहचान कर लेने की बात कही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस ने इस वारदात का किसी राजनीतिक दल या मंत्री के कार्यालय से संबंध होने से इनकार किया है।
देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। दिल्ली के खजूरी खास इलाके में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जीरो पुस्ता स्थित कूड़ा खत्ता के पास बाइक सवार दो हमलावरों ने समीर नाम के युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जानकारी के मुताबिक, समीर स्कूटी पर सवार था और उसका परिचित रिजवान स्कूटी चला रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने समीर पर फायरिंग शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 18 से 20 राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने से समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका सामने आई है। पुलिस ने शूटर की पहचान कर लेने की बात कही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस ने इस वारदात का किसी राजनीतिक दल या मंत्री के कार्यालय से संबंध होने से इनकार किया है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!