मथुरा जंक्शन पर जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मोबाइल और नकदी के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 16h Ago 212 Views


मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 2,240 रुपये नकद और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस टीम द्वारा नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोबाइल चोरी की घटना से जुड़ा एक संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दबिश दी और मौके से अभियुक्त ओमकार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमकार पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम नन्दपुर, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2,240 रुपये नकद और एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया।

जीआरपी पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना जीआरपी मथुरा जंक्शन में दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जीआरपी मथुरा जंक्शन और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। अभियान में पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाना तथा यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराना है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now