मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 1h ago
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन एक धार्मिक स्टेशन है और यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है तो वही मथुरा की फर्स्ट एंट्री गेट पर यात्रियों को लाने ले जाने के लिए ऑटो चालक एवं ई रिक्शा चालक अपने वाहन रास्ते में खड़ा कर लेते हैं।
जिसके चलते वहां पर जाम की स्थिति बन जाती है , यात्रियों को पैदल निकलने को भी मार्ग नहीं मिलता है तो ऐसे में रेलवे के अधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है कि यहां आरपीएफ के द्वारा इनपुट और आउटपुट वाहनों का आवागमन होना चाहिए। इसी के चलते शुक्रवार को रेलवे के आला अधिकारियों ने मथुरा रेलवे जंक्शन की फर्स्ट एंट्री सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को गाइडलाइन दी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन की फर्स्ट एंट्री गेट पर आने वाले सभी वाहनों को यू टर्न लिया जाएगा जिससे एक तरफ से गेट तक जाएं और दूसरे मार्ग से निकलते हुए बाहर आए जिससे जाम ना लग सके और वीआईपी मध्य मार्ग बिल्कुल क्लियर रहेगा जिससे कि वीआईपी लोगों को भी परेशानी ना हो।
शुक्रवार को किए गए इस निरीक्षण में स्टेशन प्रबंधक, स्टेशन डायरेक्टर, डीसी आई एवं आर पी एफ के अधिकारियों के साथ-साथ रेलवे के अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"8d4c5722-6f77-40a3-8a6e-c74859d7532f","external_id":null}