सिलेंडर में लगी आग से 13 साल की किशोरी झुलसी, हालत गंभीर—गांव में मचा हड़कंप

  • 4 days ago
  • 159 views

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पेलुआ में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। 13 वर्षीय किशोरी प्रीति खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई।

आग की लपटें देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और किसी तरह किशोरी को बचाया गया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी।

घायल हालत में उसे तुरंत जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

किशोरी के पिता राजू के अनुसार, हादसा गैस रिसाव के कारण हुआ। फिलहाल डॉक्टर उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

 

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now