साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा, फर्जी बैंक खातों से ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

  • 1d Ago 244 Views


रामपुर में साइबर थाना पुलिस ने फर्जी बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है।

रामपुर साइबर थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी आधार कार्ड बनाने और अपडेट कराने के बहाने लोगों की ई-केवाईसी करते थे। इसके बाद उनके नाम पर एनएसडीएल पेमेंट बैंक के खाते खोलकर फर्जी सिम और एटीएम कार्ड के जरिए साइबर ठगी की रकम इन खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार, अजय कुमार, आशुतोष शर्मा और अनीस को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अमन खान अभी फरार है।

आरोपियों के कब्जे से 3 आईफोन, 6 एंड्रॉयड मोबाइल, 7 एटीएम कार्ड, 29 सिम कार्ड, 2 चेकबुक, 11 बैंक अकाउंट किट, एक लैपटॉप, बायोमैट्रिक डिवाइस और 1 लाख 13 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क और साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों की जांच जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now