दंगल मेले में युवक की गोली मारकर हत्या, दो साल पुरानी रंजिश बनी वजह...
- 7h ago
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बाजना कट के समीप शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। दोनों युवक सड़क किनारे खड़े वाहन का टायर बदल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से पीछे से आई एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतकों की पहचान हरिपाल पुत्र हप्पू (निवासी अलीगढ़) और भीमसेन पुत्र ईशान पाल (निवासी आजाद नगर, गाजियाबाद) के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि हरिपाल ट्रक पर हेल्पर का कार्य करता था, जबकि भीमसेन वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाजना कट के पास वाहन रुकने पर दोनों टायर बदल रहे थे और हादसे का शिकार हो गए।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर रविवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बाजना कट के समीप शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। दोनों युवक सड़क किनारे खड़े वाहन का टायर बदल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से पीछे से आई एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान हरिपाल पुत्र हप्पू (निवासी अलीगढ़) और भीमसेन पुत्र ईशान पाल (निवासी आजाद नगर, गाजियाबाद) के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि हरिपाल ट्रक पर हेल्पर का कार्य करता था, जबकि भीमसेन वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाजना कट के पास वाहन रुकने पर दोनों टायर बदल रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर रविवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस पिकअप चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!