एबीवीपी के तुषार चौधरी बने किरोड़ीमल कॉलेज के सचिव, मांट में जश्न

  • संवाददाता: गोपाल अग्रवाल
  • 13h Ago 203 Views


मांट (गोपाल अग्रवाल)  दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशी तुषार चौधरी ने सचिव पद पर जीत दर्ज कर मांट क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जीत की सूचना मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

जानकारी के अनुसार, तुषार चौधरी पुत्र प्रह्लाद चौधरी मांट तहसील के निवासी हैं। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को पराजित कर सचिव पद हासिल किया।

जीत के बाद तुषार चौधरी ने कहा कि किरोड़ीमल कॉलेज के विद्यार्थियों ने उन पर विश्वास जताते हुए सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।

रविवार को दर्जनों शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे, जहां साफा, पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद समर्थकों ने डीजे के साथ विजय जुलूस निकाला और यमुना किनारे स्थित बेरू बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में भी तुषार चौधरी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर जीत की बधाई दी गई।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now