दंगल मेले में युवक की गोली मारकर हत्या, दो साल पुरानी रंजिश बनी वजह...
- 7h ago
वृंदावन। श्रीराधारानी के पावन प्रकटोत्सव और संगीत सम्राट स्वामी हरिदास जी महाराज के आविर्भाव महोत्सव पर रविवार को वृंदावन भक्तिरस में सराबोर हो उठा। नगर में भव्य चाव की सवारी और बधाई शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण "राधे-राधे" और "स्वामी हरिदास जी महाराज की जय" के जयघोष से गुंजायमान रहा।
राधवल्लभीय सम्प्रदाय के तत्वावधान में दुसायत स्थित सूरदास आश्रम से पारंपरिक विधि-विधान के साथ चाव की सवारी रवाना हुई। वहीं, विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से भी स्वामी हरिदास जी को बधाई अर्पित करने के लिए विशेष शोभायात्रा निकाली गई।
परंपरा के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी जी अपने प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदास जी महाराज को बधाई देने निधिवनराज मंदिर पहुंचे। इस दौरान दोनों शोभायात्राओं का भव्य मिलन हुआ, जो श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य बन गया। इसके बाद संयुक्त यात्रा विशाल अलौकिक शोभायात्रा के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।
शोभायात्रा में भगवान श्रीगणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक सजीव झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक बैंड-बाजों, नगाड़ों और धार्मिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए, जिससे संपूर्ण वृंदावन उत्सवमय हो उठा।
वृंदावन। श्रीराधारानी के पावन प्रकटोत्सव और संगीत सम्राट स्वामी हरिदास जी महाराज के आविर्भाव महोत्सव पर रविवार को वृंदावन भक्तिरस में सराबोर हो उठा। नगर में भव्य चाव की सवारी और बधाई शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण "राधे-राधे" और "स्वामी हरिदास जी महाराज की जय" के जयघोष से गुंजायमान रहा। राधवल्लभीय सम्प्रदाय के तत्वावधान में दुसायत स्थित सूरदास आश्रम से पारंपरिक विधि-विधान के साथ चाव की सवारी रवाना हुई। वहीं, विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से भी स्वामी हरिदास जी को बधाई अर्पित करने के लिए विशेष शोभायात्रा निकाली गई। परंपरा के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी जी अपने प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदास जी महाराज को बधाई देने निधिवनराज मंदिर पहुंचे। इस दौरान दोनों शोभायात्राओं का भव्य मिलन हुआ, जो श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य बन गया। इसके बाद संयुक्त यात्रा विशाल अलौकिक शोभायात्रा के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। शोभायात्रा में भगवान श्रीगणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक सजीव झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक बैंड-बाजों, नगाड़ों और धार्मिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए, जिससे संपूर्ण वृंदावन उत्सवमय हो उठा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!