राया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, बुजुर्ग की मौत

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 12h Ago 67 Views


राया रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में करीब 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग की चलती ट्रेन के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि शव लगभग एक घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा और जीआरपी के पहुंचने का इंतजार किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन स्टेशन से चल चुकी थी। इसी दौरान बुजुर्ग ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन अचानक उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्टेशन परिसर का मामला होने के कारण स्थानीय पुलिस ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी के मौके पर पहुंचने के बाद शव को ट्रैक से हटाया गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक लेडीज पर्स बरामद हुआ, लेकिन कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिलने से उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही हादसे की जांच में जुटी हुई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now