Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 19 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा, फर्जी बैंक खातों से ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

रामपुर में साइबर थाना पुलिस ने फर्जी बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में मोबाइल, सिम, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है।

रामपुर साइबर थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी आधार कार्ड बनाने और अपडेट कराने के बहाने लोगों की ई-केवाईसी करते थे। इसके बाद उनके नाम पर एनएसडीएल पेमेंट बैंक के खाते खोलकर फर्जी सिम और एटीएम कार्ड के जरिए साइबर ठगी की रकम इन खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार, अजय कुमार, आशुतोष शर्मा और अनीस को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अमन खान अभी फरार है।

आरोपियों के कब्जे से 3 आईफोन, 6 एंड्रॉयड मोबाइल, 7 एटीएम कार्ड, 29 सिम कार्ड, 2 चेकबुक, 11 बैंक अकाउंट किट, एक लैपटॉप, बायोमैट्रिक डिवाइस और 1 लाख 13 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क और साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों की जांच जारी है।

Previous News

गूगल के Gemini AI ने हैक कीं 3 कंपनियां, साइबर टेस्ट ने बढ़ाई दुनिया की चिंता

Next News

दाऊजी मंदिर में महाभिषेक, श्रीकांत त्यागी और बबिता सिंह चौहान ने किए दर्शन