शेरगढ़ बाजार में कचरे में लगाई आग! चंद कदम दूर लकड़ी के खोखे, टला बड़ा हादसा

  • 4 days ago
  • 235 views

शेरगढ़ बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मुख्य बाजार में पड़े कचरे में अचानक आग लग गई और काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कचरे में आग लगाई।

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि आग लगने वाली जगह से महज कुछ ही कदम की दूरी पर लकड़ी के सैकड़ों खोखे रखे थे। अगर आग वहां तक पहुंच जाती, तो एक छोटा सा मामला बड़े हादसे में बदल सकता था।

इस घटना से पूरे इलाके में प्रदूषण तेजी से फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत होने लगी।

जहां प्रशासन एक ओर प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभियान चला रहा है, वहीं इस तरह की लापरवाही भरी घटनाएं लोगों की सेहत और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा बन रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now