शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत,परिवार का इकलौता चिराग बुझा

  • 5 days ago
  • 186 views

मथुरा के राया क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।जब एक शादी समारोह से लौट रहे 22 वर्षीय युवक को एक अज्ञात वाहन ने बेरहमी से रौंद दिया। इस हादसे ने न केवल एक परिवार का सहारा छीना है।

हादसा गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात का है। राया के खिरारी गांव का रहने वाला अभिषेक अपनी बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 22 साल के अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अभिषेक की कहानी बेहद भावुक करने वाली है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक के पिता पप्पू के देहांत के बाद उसे मृतक आश्रित कोटे से श्री गांधी इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी मिली थी। वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था और पूरे घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now