मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 1h ago
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सेठ बी.एन. पोद्दार इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और परीक्षा कक्षों की व्यवस्था को बारीकी से परखा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न होनी चाहिए।
साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने और बोर्ड की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"c127e921-5d13-49bc-bc7c-c1ac6664034d","external_id":null}