NH-19 पर मौत की रफ्तार हरियाणा रोडवेज,टेम्पो और बोलेरो की भीषण भिड़ंत

  • 4 days ago
  • 205 views

ओवरटेक करने के चक्कर में पलटा टेम्पो, हादसे में दर्जनों यात्री लहूलुहान

मथुरा में आज सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बरारी फ्लाईओवर के पास एक हरियाणा रोडवेज बस, टेम्पो और बोलेरो के बीच ऐसी टक्कर हुई कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।"

हादसा सुबह करीब 9 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आगरा से गुड़गांव जा रही हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। तभी बस ने सड़क किनारे खड़े एक लोडर में टक्कर मारी, जिससे अनियंत्रित होकर टेम्पो और बोलेरो भी इस भीषण भिड़ंत की चपेट में आ गए।"

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो कई पलटी खाकर सड़क पर गिर गया। इस हादसे में रोडवेज बस और टेम्पो के चालक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now