मिट्टी खोदते ही धंसी ज़मीन! मथुरा में महिला समेत 3 दबे, पुलिस ने समय रहते बचाई जान

  • 4 days ago
  • 176 views

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव ककरेटिया में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया नहर किनारे मिट्टी खोदते समय अचानक ढाय धंस गई जिससे तीन महिलाएं मलबे में दब गई
गांव की मुनेश देवी, सपना और ऋतु घर के काम के लिए मिट्टी निकाल रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला

घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया, जहां ऋतु के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है, जबकि अन्य दोनों को भी हल्की चोटें आई हैं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now