मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 1h ago
गोवर्धन क्षेत्र का देवसेरस गांव, जो अब तक साइबर अपराधों के कारण “मिनी जामताड़ा” के नाम से चर्चित रहा है, अब एक प्रेरणादायक सफलता की वजह से सुर्खियों में है। गांव के अनपढ़ किसान रत्ती खान के बेटे अरविंन खान ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला टॉप कर पूरे मथुरा का नाम रोशन किया है।
अरविंन ने अपनी शुरुआती शिक्षा नोबल नेशनल एकेडमी, मंडौरा से प्राप्त की थी, जहां उन्होंने हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया था। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।
अपनी सफलता पर अरविंन ने पिता के संघर्ष को प्रेरणा बताते हुए आगे कुछ बड़ा करने का संकल्प जताया। वहीं पिता रत्ती खान ने भावुक होकर कहा कि बेटे ने उनका अधूरा सपना पूरा कर दिया। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और यह कहानी साबित करती है कि कठिन हालात में भी मेहनत से सफलता पाई जा सकती है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"cd84e159-1ce0-4db8-9a52-e0d3c73df254","external_id":null}