मथुरा जंक्शन RPF का जागरूकता अभियान: विद्यार्थियों को रेलवे सुरक्षा और स्वच्छता का दिया संदेश

  • 4 days ago
  • 156 views

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन के निर्देशन में शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल, मथुरा जंक्शन द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। सहायक सुरक्षा आयुक्त अरुण कुमार वर्मा के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार कौशिक, उप निरीक्षक सूरज मीना एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति में यह कार्यक्रम नरहोली रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक विद्यालय में आयोजित किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रेलवे सुरक्षा, स्वच्छता, यात्री सुरक्षा एवं सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता बनाए रखने, रेलवे ट्रैक को कभी पार न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को देने की अपील की गई।

RPF अधिकारियों ने बच्चों को सुरक्षित यात्रा और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देते हुए रेलवे सुरक्षा में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now