मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 1h ago
कोसीकलां. थाना क्षेत्र की बठैन गेट पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा कैनाल सहार रजवाह में एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को रजवाह में कूदते देख राहगीर ने आवाज लगाई लेकिन तब तक महिला रजवाह में वह गयी। घटना की सूचना पर काफी लोग एकत्र हो गए। और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद चोकी पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और एकत्र लोगो से घटना की जानकारी की।
जानकारी के बाद पुलिस ने मौके से महिला की चुन्नी और चप्पलों को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। और रजवाह में महिला को काफी तलाश किया लेकिन महिला का पता नही चला। रात के अंधेरे के चलते पुलिस मौके से बैरंग लौट गई। पुलिस ने बताया कि सुबह गोताखोरों को बुलाकर महिला की तलाश की जाएगी।
वही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया रजवाह के अंदर महिला के कूदने के बाद दो बार सिर दिखाई दिया उसके बाद महिला का पता नही चला।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"9b0eb0c3-a0cd-46a4-8769-4550747743df","external_id":null}