लखनऊ में खौफनाक वारदात: शराब पार्टी के बाद मामा ने भांजे की हत्या, शव खेत में फेंका

  • 12 days ago
  • 226 views


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात में एक युवक की उसके ही रिश्ते के मामा द्वारा हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, इटौंजा इलाके में दोनों ने पहले साथ बैठकर शराब पार्टी की, जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मामा ने अपने भांजे की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में शव को पास के केले के खेत में फेंक दिया

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय सचिन सिंह के रूप में हुई है, जो आइसक्रीम पार्लर चलाता था। बताया जा रहा है कि वह अपने मामा ब्रजेश सिंह के साथ इटौंजा गया था, जहां दोनों ने शराब पी। नशे की हालत में हुए विवाद के बाद यह खौफनाक वारदात हुई। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें बरामद की हैं और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और शराब के नशे को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now