परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक युवक की स्विमिंग पूल में डाइव लगाने के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पूल में पानी का स्तर काफी कम था, जिसके कारण युवक का सिर सीधे फर्श से टकरा गया और मौके पर ही गंभीर चोट लग गई।
घटना बिजनौर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय दुष्यंत गुप्ता के रूप में हुई है, जो जनसेवा केंद्र चलाते थे। जानकारी के मुताबिक दुष्यंत अपने बच्चों को तैराकी सिखाने के लिए स्विमिंग पूल गए थे। इसी दौरान उन्होंने करीब 10 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म से डाइव लगाई, लेकिन पानी कम होने की वजह से उनका सिर पूल के तल से टकरा गया।
हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल हालत में दुष्यंत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रारंभिक जांच में स्विमिंग पूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कम पानी होने के बावजूद डाइविंग की अनुमति क्यों दी गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि पूल के सुरक्षा मानक पूरे थे या नहीं और वहां जरूरी लाइफगार्ड एवं चेतावनी बोर्ड मौजूद थे या नहीं।
इस हादसे ने एक बार फिर स्विमिंग पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर