लखनऊ में छात्रों का हल्ला बोल, सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र - चक्का जाम की सूचना पर पहुंचे मंत्री

  • 5 days ago
  • 164 views


घटिया खाना और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से नाराज थे छात्र, शिक्षकों की कमी को लेकर भी जताई नाराजगी

लखनऊ के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने बुद्धेश्वर-मोहन मार्ग पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि हॉस्टल में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है और कई बार खाने में कीड़े तक निकल चुके हैं।

छात्रों ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि बीमार होने पर उचित इलाज नहीं मिलता और शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के चलते सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और प्रमुख सचिव अनुराग यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

मंत्री ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया। वहीं प्रमुख सचिव ने विद्यालय और हॉस्टल की जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त कराने की बात कही।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now