लखनऊ गैंगरेप केस: 25-25 हजार के इनामी 2 आरोपी कोर्ट में हुए सरेंडर, पुलिस जांच तेज

  • 15 days ago
  • 317 views


लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में यूपीएससी की तैयारी कर रही दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा के साथ हुए कथित गैंगरेप मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपी शिवम यादव और सनी यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दोनों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थीं।

मामले के अनुसार, 15 मई को पीड़िता दिल्ली से ट्रेन द्वारा यात्रा कर रही थी, जहां संपर्क में आए आरोपियों ने उसे लखनऊ बुलाकर एक फ्लैट में कथित रूप से बंधक बनाया और कई दिनों तक उसके साथ गंभीर अपराध किया। बाद में आरोपियों ने उसे चारबाग रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और फरार हो गए।

पीड़िता ने दिल्ली पहुंचकर परिवार को पूरी घटना बताई, जिसके बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला लखनऊ ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने गैंगरेप, अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

दोनों आरोपियों के अचानक कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अब पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपी की भी पहचान और गिरफ्तारी की जा सके। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now