कानपुर देहात में दबंगों का कहर: युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

  • 5 days ago
  • 183 views

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सैंथा गांव में दबंगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, युवक घर से जा रहा था तभी रास्ते में उसे रोककर विवाद शुरू किया गया। इसके बाद नफीस अली, सतार अली, नसीम अली और मुबारक पर युवक को बांधकर बेरहमी से पीटने का आरोप है।

पीड़ित के अनुसार, गाली-गलौज का विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी बदसलूकी की गई।

घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

#KanpurDehat #ViralVideo #CrimeNews #UPNews #BreakingNews #PoliceCase #HindiNews #AssaultCase #Dabangg #Justice #ViralNews #Gajner #SaithaVillage

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now