होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार की अपील, अभ्यर्थी समय से पहुंचें परीक्षा केंद्र

  • 5 days ago
  • 231 views

मथुरा जनपद में 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी जनपद में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

जहां प्रत्येक पाली में 7104 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं एडीएम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है

जनपद को 4 जोन और 11 सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट को जोनल इंचार्ज बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, छाया और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now