हाईवे पार करते वक्त भीषण हादसा युवक की थमी सांसें

  • 5 days ago
  • 263 views

मथुरा के नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक हाईवे पार कर अपने पुराने मकान की ओर जा रहा था। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, छाता रेलवे स्टेशन के पास रहने वाला नरेंद्र, जो कि बाबूलाल का पुत्र था, शुक्रवार को रोड क्रॉस कर रहा था। तभी चाहर पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।घटना का पता तब चला जब गांव का ही एक युवक, जो रोजाना दौड़ लगाने जाता है, वहां से गुजरा। उसने नरेंद्र को लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि नरेंद्र महज अपना रास्ता पार कर रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि सामने से आ रही रफ्तार उसकी जान ले लेगी।फिलहाल पुलिस टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश में जुटी है। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now