हाथरस में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, 27 अप्रैल तक दो पालियों में होगी कड़ी निगरानी में परीक्षा

  • 4 days ago
  • 153 views

हाथरस जनपद में शनिवार से होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

यह परीक्षा 27 अप्रैल तक प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते भी सक्रिय हैं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है। परीक्षा देकर निकले कई अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया और अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now