स्मैक के विवाद में दोस्त को जिंदा कुएं में फेंका, 3 साल बाद मिला नरकंकाल;...
- 9h ago
हाथरस में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत रविवार 27 जुलाई को विशाल गौ सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से गौ संरक्षण और गौ संवर्धन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित दो लाख हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।
अभियान के जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमार सिंह योगी ने बताया कि गौ सम्मान यात्रा का शुभारंभ रविवार सुबह 8 बजे श्री कृष्ण गौशाला से होगा। यात्रा शुरू होने से पहले गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी और शंखनाद के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौ भक्त और सनातन समाज से जुड़े लोग यात्रा में शामिल होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम दो लाख हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, पूरे देश में गौवध निषेध के लिए केंद्रीय कानून लागू करने, गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना करने तथा गौ संरक्षण और गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण सहित 30 से अधिक मांगें शामिल की गई हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और जनजागरूकता के उद्देश्य से निकाली जा रही है। इसका मकसद समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सरकार तक जनभावनाओं को पहुंचाना है।
अभियान की ओर से जिले के सभी सनातनियों, गौ भक्तों और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से गौ संरक्षण के प्रति समाज की भावना को मजबूती मिलेगी और सरकार तक यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।
हाथरस में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत रविवार 27 जुलाई को विशाल गौ सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से गौ संरक्षण और गौ संवर्धन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित दो लाख हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। अभियान के जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमार सिंह योगी ने बताया कि गौ सम्मान यात्रा का शुभारंभ रविवार सुबह 8 बजे श्री कृष्ण गौशाला से होगा। यात्रा शुरू होने से पहले गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी और शंखनाद के साथ यात्रा का शुभारंभ होगा। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौ भक्त और सनातन समाज से जुड़े लोग यात्रा में शामिल होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम दो लाख हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने, पूरे देश में गौवध निषेध के लिए केंद्रीय कानून लागू करने, गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना करने तथा गौ संरक्षण और गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण सहित 30 से अधिक मांगें शामिल की गई हैं। प्रेस वार्ता के दौरान अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और जनजागरूकता के उद्देश्य से निकाली जा रही है। इसका मकसद समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सरकार तक जनभावनाओं को पहुंचाना है। अभियान की ओर से जिले के सभी सनातनियों, गौ भक्तों और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से गौ संरक्षण के प्रति समाज की भावना को मजबूती मिलेगी और सरकार तक यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!