ग्राम धीमरी जाटव बस्ती में जलभराव से लोगों का जीना दुसबार,जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

  • 5 days ago
  • 147 views

मथुरा। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव धीमरी स्थित जाटव बस्ती के निवासियों ने लंबे समय से जमा गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर जिलाधिकारी मथुरा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि भारी मात्रा में गंदा पानी बस्ती और आम रास्तों में इकट्ठा हो रहा है, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है वही उन्होने कहा कि जिस रास्ते से पहले गंदे पानी की निकासी होती थी

वहां चकबंदी संख्या 95 में कथित अवैध कब्जे के कारण पानी का रास्ता बंद हो गया है। इसके चलते गंदा पानी बस्ती में भर गया है और गंदगी दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है वही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गंदे पानी और गंदगी के कारण कीड़े-मकोड़े घरों में घुस रहे हैं, बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है और लोग बीमार होने लगे हैं।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि बच्चों का स्कूल जाना भी प्रभावित हो रहा है वही ग्रामीणों का कहना यह भी है कि 23 मार्च को सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी इस समस्या को उठाया गया था, जहां बीडीओ, लेखपाल, सचिव और तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका लेकिन एक बार फिर ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी से तत्काल गंदे पानी की निकासी कराए जाने और समस्या के समाधान के लिए आदेश जारी करने की मांग की है

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now