गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समाजसेवी ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया साफ-सफाई का संदेश

  • 4 days ago
  • 145 views

गोवर्धनगोवर्धन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शनिवार सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री पूनम सिंह एडवोकेट ने अपनी टीम के साथ किया। उनके साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी भी मौजूद रहीं। अभियान के दौरान सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर अस्पताल परिसर की सफाई की और जगह-जगह फैली गंदगी को हटाया। समाजसेवी पूनम सिंह ने स्वयं भी परिसर में पड़ी गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने आसपास साफ-सफाई रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है, इसलिए हर व्यक्ति को स्वच्छता को अपनी आदत बनानी चाहिए।

पूनम सिंह ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान वह 17 तारीख से लगातार चला रही हैं, जिसका उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now