मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 1h ago
वृंदावन में हाल ही में हुए स्टीमर हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में नाविकों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मथुरा के राजा घाट और वृंदावन के केसी घाट पर नावों और नाविकों का पंजीकरण किया जा रहा है
इसी कड़ी में शुक्रवार को सदर तहसील के एसडीएम और नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने विश्राम घाट पहुंचकर चल रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का निरीक्षण किया अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नाविकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 200 से अधिक फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी नाविक का पंजीकरण पूर्ण नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि कुछ स्टीमर संचालक एवं नाविकको क़ो रजिस्ट्रेशन शुल्क को लेकर समस्याएं आ रही थी कि इस धनराशि का उपयोग किस प्रकार किया जाएगा इसी विषय को लेकर अधिकारियों ने मोटर बोट चालकों और नाविकों के साथ बैठक भी आयोजित की,
जिसमें उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उन्हें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"a6aff2c5-5dae-4e38-8082-9fa5ba03545e","external_id":null}