संस्कृति विवि में पुस्तकालय विज्ञान के जनक प्रो. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई...
- 3h ago
नई दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी में प्रोफेसर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। एक PhD स्कॉलर पर प्रोफेसर को थप्पड़ मारने और हमला करने का आरोप है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
CCTV फुटेज में कथित तौर पर PhD स्कॉलर शुभम सिंह कैंपस की एक बिल्डिंग के बाहर इंतजार करता दिखाई देता है। प्रोफेसर के वहां पहुंचते ही वह उनके पास जाता है और अचानक थप्पड़ मार देता है। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और यूनिवर्सिटी ने किसी पुराने विवाद की पुष्टि नहीं की है।
मामले के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी छात्र के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया और यूनिवर्सिटी परिसर में उसके प्रवेश पर रोक लगा दी। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है।
वहीं, मामले में पुलिस कार्रवाई भी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉरिस नगर थाने में FIR दर्ज की गई है और पुलिस CCTV फुटेज समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल हमले के पीछे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
नई दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी में प्रोफेसर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। एक PhD स्कॉलर पर प्रोफेसर को थप्पड़ मारने और हमला करने का आरोप है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। CCTV फुटेज में कथित तौर पर PhD स्कॉलर शुभम सिंह कैंपस की एक बिल्डिंग के बाहर इंतजार करता दिखाई देता है। प्रोफेसर के वहां पहुंचते ही वह उनके पास जाता है और अचानक थप्पड़ मार देता है। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है और यूनिवर्सिटी ने किसी पुराने विवाद की पुष्टि नहीं की है। मामले के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी छात्र के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया और यूनिवर्सिटी परिसर में उसके प्रवेश पर रोक लगा दी। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है। वहीं, मामले में पुलिस कार्रवाई भी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉरिस नगर थाने में FIR दर्ज की गई है और पुलिस CCTV फुटेज समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल हमले के पीछे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!