मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 1h ago
मथुरा के कोसीकलां इलाके में आगरा नहर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने महिला का शव बरामद कर लिया है। मृतका की पहचान पेप्सी गौशाला में कार्यरत सुमन के रूप में हुई है। हालांकि परिजनों का दावा है कि घर में कोई विवाद नहीं था, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है।
बताया गया कि कोसीकलां स्थित आगरा नहर पुल पर गुरुवार की शाम अचानक एक महिला पहुंची वहीं प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला ने अपनी चप्पल और चुन्नी किनारे रखी और पलक झपकते ही नहर में कूद गई। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन महिला पानी के तेज बहाव में समा गई। घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो कपड़ों और फोटो के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान सुमन पत्नी धर्मेंद्र के रूप में की।
पुलिस ने तत्काल गोताखोरों की टीम बुलाई और करीब 2 किलोमीटर दूर से सुमन का शव बरामद किया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के भतीजे ने बताया कि उनकी चाची सुमन ने बताया कि वह ड्यूटी के बाद दवा लेकर आएगी लेकिन वह काफी समय बाद भी वापस नहीं लौटी परिजनों का कहना है कि घर में किसी तरह का कोई 'गृह-क्लेश' नहीं था, ऐसे में आत्महत्या की बात गले नहीं उतर रही। उन्होंने इस मामले में किसी गहरी साजिश या अनहोनी की आशंका जताई है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"b75ec521-9eff-4d80-8834-b5ba7b4280da","external_id":null}