मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 1h ago
गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज एक दुर्लभ और खुशी भरा मामला सामने आया, जहां गांठोली निवासी भानु प्रताप की पत्नी बीना ने बिना ऑपरेशन के एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया।
आमतौर पर ट्रिपलेट डिलीवरी को जटिल माना जाता है और ज्यादातर मामलों में ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है, लेकिन यहां डॉक्टरों की टीम ने नॉर्मल डिलीवरी कराकर एक मिसाल पेश की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. नेहा चौधरी और उनकी टीम की इस सफलता पर ग्रामीणों ने आभार जताया और इसे बड़ी उपलब्धि बताया। इस दौरान समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री डॉ. पूनम सिंह एडवोकेट भी अस्पताल पहुंचीं और जच्चा-बच्चा का हालचाल जाना।
डॉ. नेहा चौधरी के मुताबिक, यह केस चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम की सतर्कता और बेहतर देखरेख के चलते मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि भानु प्रताप के परिवार में पहले से दो बेटियां हैं, और अब एक साथ तीन बेटों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।
फिलहाल जच्चा और तीनों बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र में निगरानी में रखा गया है और सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"c364c999-47d3-4e91-81cd-cca15c8555c9","external_id":null}