DM ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए अहम निर्देश...
- 6h ago
बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, भरत तिवारी को एक या दो नहीं, बल्कि कुल पांच गोलियां लगी थीं। इस खुलासे के बाद पुलिस एनकाउंटर को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि गोलियां शरीर के विभिन्न हिस्सों, खासकर दोनों पैरों और जांघों में लगी थीं। रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है।
इस मामले में पहले से ही निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही थी। बढ़ते विवाद के बीच बिहार सरकार ने न्यायिक जांच आयोग के गठन का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल पूरे मामले की न्यायिक जांच जारी है और अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर