DM ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, दिए अहम निर्देश...
- 6h ago
इमरान हाशमी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का टीजर 29 जून को रिलीज होने जा रहा है। यह तारीख खास इसलिए भी है क्योंकि इसी दिन 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' फिल्म के 19 साल पूरे हो रहे हैं। मेकर्स इसे ओरिजिनल फिल्म को श्रद्धांजलि के रूप में पेश करने की तैयारी में हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता विशेष भट्ट जल्द ही फिल्म का नया लोगो डिजिटल लॉन्च करेंगे, जिसके साथ टीजर रिलीज डेट का भी आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। टीजर के बाद मेकर्स करीब एक महीने लंबा प्रमोशनल कैंपेन चलाएंगे, जिसमें फिल्म का म्यूजिक लॉन्च और कई प्रचार गतिविधियां शामिल होंगी।
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार शिवम पंडित के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आज़मी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर