अग्रवाल शिक्षा मंडल लोगों ने बी एस ए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप

  • 5 days ago
  • 193 views

श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल रजिस्टर्ड द्वारा बीएसए डिग्री कॉलेज से संबंधित एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। बैठक में प्रबंध समिति के मंत्री धीरेंद्र कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज ने अपने आदेश दिनांक 22 अप्रैल 2026 में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आगरा एवं उच्च शिक्षा निदेशक प्रयागराज द्वारा जारी एकल संचालन समिति की व्यवस्था को पूर्ण रूप से निरस्त कर दिया है। साथ ही अनुमोदित प्रबंध समिति को सभी प्रबंधकीय एवं प्रशासनिक अधिकार पुनः प्रदान कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि विपक्षी पक्ष द्वारा पूर्व प्रबंध समिति के खिलाफ चल रही जांचों एवं शिकायतों का संज्ञान लेने के बावजूद अब तक किसी भी जांच में प्रबंध समिति के विरुद्ध कोई निर्णय नहीं दिया गया है। इसलिए इन आरोपों का महाविद्यालय के संचालन अधिकारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

वहीं अग्रवाल शिक्षा मंडल के मंत्री किशोर कुमार अग्रवाल ने इस फैसले को “सत्य की विजय” बताया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीनों से डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा अनुमोदित बाबू शिवनाथ अग्रवाल डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति को कार्य करने से रोकने के लिए प्राचार्य द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा था, जिसे न्यायालय के निर्णय ने असफल कर दिया है।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर अग्रवाल ने भी न्यायालय के आदेश एवं मामले की कानूनी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now