मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 1h ago
गोवर्धन। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन के गांव अडींग स्थित दीन दयाल इंटर कॉलेज का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय का रिजल्ट टॉप 10 में शामिल रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इंटरमीडिएट की छात्रा तनीषा मित्तल ने 86 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया। वहीं हाईस्कूल की छात्रा योगिता शर्मा ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम को देखकर छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया और मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"d03f5705-d5e7-4fa8-a680-b373dfea7a3e","external_id":null}