मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 1h ago
थाना सुरीर क्षेत्र के टेट्टीगाँव स्थित नगला हरिया रोड पर गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाते हुए लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया।
पीड़ित अजय अग्रवाल पुत्र प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जो दूध, पेप्सी, परचून और नमकीन की एजेंसी का कार्य करते हैं, के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, करीब 5 तमंचाधारी बदमाश पीछे से छत पर चढ़कर आँगन में जाल से नीचे उतरे। इसके बाद उन्होंने झीने के दरवाजे को खोलकर घर के अंदर प्रवेश किया।
घर में सो रहे अजय अग्रवाल, उनके पिता, पत्नी और बेटी—चारों को बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाशों ने करीब रात 12:30 बजे से 2:45 बजे तक मारपीट कर परिवार को चारपाई से बांध दिया और आराम से चोरी करते रहे।
बदमाश लगभग 3 लाख 22 हजार रुपये नकद, लाखों रुपये के जेवरात, दो मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरे की डीवीडी भी अपने साथ ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी उसी रास्ते से फरार हो गए, जिससे वे अंदर आए थे।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी मांट संदीप कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत समेत तीन थानों की पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच टीमों का गठन किया है, जो बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"06401123-4e88-4955-a227-2074d53d5e93","external_id":null}