5 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

  • 4 days ago
  • 194 views

महोबा के कबरई थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी कानूनगो ओम प्रकाश निगम एक किसान से जमीन की पैमाइश और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित मानवेंद्र सिंह की शिकायत पर बांदा मंडल की एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया।

जैसे ही किसान ने पहली किस्त के रूप में ₹5,000 दिए, टीम ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से कुल ₹10,000 की मांग कर रहा था।

गिरफ्तारी के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम आरोपी को कबरई थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now