परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
अयोध्या में समाजवादी पार्टी 26 मई को महंगाई, बिजली संकट, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व अवधेश प्रसाद करेंगे।
जानकारी के अनुसार यह मार्च सहादतगंज से शुरू होकर राम पथ के रास्ते जिला मुख्यालय तक जाएगा। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में सपा नेताओं की अहम बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अवधेश प्रसाद ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बिजली कटौती और बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान पर गंभीर नहीं है।
सपा सांसद ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही उन्होंने NEET पेपर लीक मामले को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि छात्रों का भविष्य खतरे में डाल दिया गया है।
उन्होंने दावा किया कि 26 मई का प्रदर्शन जनता की आवाज बनकर सरकार तक पहुंचेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर